{"_id":"69961c00a43741db230fd307","slug":"nine-day-long-shri-vishnu-maha-yagna-begins-with-kalash-yatra-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-153726-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू
Thu, 19 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साहा गांव में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ और श्रीराम चरित मानस कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया। कलशयात्रा ग्राम पंचायत साहा यज्ञ स्थल से निकाली गई। इस अवसर पर हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष के साथ क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्त वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पकड़ी पोखरे में जल भरकर वापस लौटे। यात्रा के दौरान मुख्य यजमान श्रीकांत शुक्ल, साक्षी, शिखा अभिषेक चौधरी, गिरजेश शुक्ल सहित सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहें। बृहस्पतिवार से अयोध्या धाम से आए कथा व्यास द्वारा कथा ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन