{"_id":"64b822308295167c2a02b7a6","slug":"nine-councilors-mobilized-against-dharmsinhwa-chairman-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-515-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हुए नौ सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हुए नौ सभासद
Wed, 19 Jul 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सभासद कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते हुए।
- चेयरमैन पर लगाया मनमानी का आरोप
- अस्थाई कार्यालय का स्थान बदले जाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन के खिलाफ नौ सभासद लामबंद हो गए हैं। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन अपने निवास के वार्ड में अस्थाई कार्यालय बिना सभासदों की सहमति के बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो कि नगर पंचायत क्षेत्र के सीमा पर स्थित है और पूर्व विधायक के जरिये अधिशासी अधिकारी को वहां पर बैठने का दबाव बनाया जा रहा है। सभी सभासदों ने बुधवार को डीएम से मिलकर इस विषय पर शिकायत भी की है।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सभासद शशि कपूर राय राजेंद्र प्रसाद, अरुणेंद्र राय, अर्चना, यशोदा देवी, वीरेंद्र पाठक, राजकुमार ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की और शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा है कि चेयरमैन पूर्व विधायक के दबाव में काम कर रहे है। वह चाहते हैं कि अपने निवास के वार्ड में अस्थाई कार्यालय बना दिया जाएं। जो कि सभी सभासदों के लिए दूरी पर स्थित है और कार्य संपादित करने या बैठक करने के लिए अनुकूल नहीं है। सभी सभासदों का एकमत से राय है कि नगर पंचायत क्षेत्र के बढ़या पंचायत भवन में नगर पंचायत का कार्यालय खोलना काफी उपयुक्त होगा। इस स्थान पर रोड मार्ग एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है। जबकि चेयरमैन जहां पर कार्यालय खोलने का प्रयास कर रहे हैं वह काफी गंदा स्थान है। शिकायती पत्र में यह भी आरोप है कि पूर्व विधायक द्वारा सभासदों से अभद्रता की जा रही है। वह धमकी देते हैं कि जैसा मैं चाहूंगा लोगों को उसी प्रकार से रहना पड़ेगा। पूर्व विधायक के जरिये अधिशासी अधिकारी पर चेयरमैन द्वारा चुने स्थान पर बैठने का दबाव भी बनाया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व विधायक विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और चेयरमैन को गुमराह करते हुए मनमाना कार्य करवाने का चेष्टा कर रहे हैं। चेयमैन वसीउद्दीन ने बताया कि वार्ड नंबर 15 अस्थाई कार्यालय बनाए है। उसी को लेकर सभासद विरोध कर रहे हैं। सभासद बढ़या में चाह रहे हैं। जो भी आरोप है वह गलत है।
इंसर्ट
अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि चेयरमैन के चयनित कार्यालय पर बैठने के लिए वाकई में दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन कोई भी कार्य एकतरफा नहीं होता है। वह कार्यालय बैठने के लिए उपयुक्त नहीं है। जबकि बढ़या पंचायत भवन उपयुक्त स्थान है। सभासदों की मांग उनके हिसाब से ठीक है।