फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nilgai ruining the crop

संत कबीर नगर: फसल बर्बाद कर रहीं नीलगायें

Sat, 11 Feb 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nilgai ruining the crop
पौली के मटौली गांव के सिवान में गेहूँ को बार्बाद कर रहे नीलगाय। संवाद
रतजगा कर खेतों की रखवाली कर रहे हैं किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौली/ रोसया। ब्लॉक क्षेत्र में नीयगायें फसल को बर्बाद कर रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। उन्हें फसल बचाने की चिंता सता रही है। मजबूरी में किसान रात में जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं।
पौली क्षेत्र में अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर हैं। गेहूं, सरसों, मटर, चना की फसल को छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र के शंकरपुर, पडरिया, कुडवा, रामपुर, गोसे सिंहपुर, चकिया छपरामगरबी, चौरा कला, धौरहरा, मटौली, रोसयाबाजार, तिलकुपूर, तेजपुर, नारायणपुर समेत कई गांव के सीवान में नीलगाय का झुंड दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान कौशल यादव, शंभू यादव, राममिलन यादव, फिदा हुसैन ,मेहंदी हुसैन, इश्तियाक अहमद, अनिल नायक, कुलदीप यादव, सभाजीत यादव, उमेश यादव आदि का कहना है कि इन दिनों गेहूं की फसल को नीलगाय इस तरह बर्बार कर रहीं हैं कि किसानों को रखवाली करना मुश्किल हो गया है। खेत के चारों तरफ बाड़ लगाकर घेराबंदी कर भी फसल बचाना मुश्किल हो गया है। इस बार नीलगाय व अन्य छुटटा पशु हरा मिर्च समेत रबी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे इस बार किसान काफी निराश और हताश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed