फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   night shift in police

Sant Kabir Nagar News: रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी में मेंहदावल पुलिस सतर्क, बेलहर पुराने ढर्रे पर कायम

Sat, 27 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
night shift in police
मेंहदावल/सांथा। पुलिस के भरोसे रात में लोग अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। बैंक, एटीएम और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का दायित्व भी पुलिस के जिम्मे ही होता है। अमर उजाला टीम की सुरक्षा व्यवस्था पर शुक्रवार की रात की गई पड़ताल में मेंहदावल पुलिस तो सतर्क मिली, लेकिन बेलहर पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर ही कायम रही।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर की गई पड़ताल पर 24 मई के अंक में अमर उजाला में अंधेरे के आगोश में शहर, खर्राटे लगा रही पुलिस, शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। जबकि बेलहर कला क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई पड़ताल 26 मई के अंक में सोते मिले पुलिसकर्मी, होमगार्ड के हवाले थी पिकेट की सुरक्षा शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद दोनों थाने की पुलिस रात्रि गश्त और पिकेट को लेकर कितनी सतर्क हुई, इसकी पड़ताल अमर उजाला टीम ने शुक्रवार की रात की, जिसकी स्थिति कुछ यूं नजर आई।
विज्ञापन

-------
इंसेट- रात 11 बजे
बेलहर कला थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण चौराहा गनवरिया पर होमगार्ड श्रीकृष्ण यादव चाय की दुकान पर रात्रि ड्यूटी में मुस्तैद मिले। इनके सहयोगी कांस्टेबल दिलीप दीवान की रवानगी थाने से गनवरिया के लिए जरूर हुई, लेकिन यह अपनी रवानगी स्थल की जगह थाने में सोते रहे। जबकि इस चौराहे के अगल-बगल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा इनके एटीएम भी हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम खुला था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इंसेट-रात 11-30 बजे
बेलहर कला क्षेत्र के निघुरी चौराहा और गोइठहा बाजार में कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी। निघुरी चौराहा पर सन्नाटा पसरा हुआ था, जबकि गोईठहा बाजार में स्थित इलाहाबाद बैंक और उसके आसपास भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। पुलिस पिकेट ड्यूटी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।
------
इंसेट-रात 12:00 बजे
बेलहर कला क्षेत्र के ही लोहरसन बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। पुलिस गश्त के भरोसे लोग चैन की नींद सो रहे थे, लेकिन यहां कहीं पुलिस गश्त टीम नजर नहीं आई, जबकि बुधवार की रात इसी क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात भी घटित हो चुकी है। उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लापरवाह नजर आई।
------
इंसेट रात 12:30 बजे
मेंहदावल थाना क्षेत्र के अतिमहत्वपूर्ण चौराहा टडवरिया आदर्श पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिस कर्मी मौजूद मिले। कांस्टेबल सोमदत्त साहनी तथा हेड कांस्टेबल लालमणि यहां मौजूद रहे। थाने की गाड़ी भी घूमती नजर आई।

-------
इंसेट-रात 12 :45 बजे
मेंहदावल कस्बे के उत्तर पट्टी वार्ड में स्थित एसबीआई बैंक पर सुरक्षा व्यवस्था में होमगार्ड राजकुमार पांडेय व उमेशचंद्र मौर्या अपनी ड्यूटी करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे, जबकि रात करीब 1:00 बजे अंजहिया बाजार में पुलिस पिकेट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कांस्टेबल आलोक मणि तथा पीआरडी जवान राजकुमार मौके पर मुस्तैद रहे। कस्बे में चीता मोबाइल की टीम बाइक से घूमती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed