{"_id":"5b05b35d4f1c1bd8408b775e","slug":"nhm-employees-staged-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रदेश से 18 कर्मियों की सेवा समाप्ति के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मी सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। शासन को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को देकर सेवा बहाल किए जाने की मांग की।
महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि 16 मई को प्रदेश सरकार के अधिकारी ने एनएचएम के 18 संविदा कर्मियों की सेवा बिना नोटिस दिए समाप्त कर दी। जो सरासर गलत है। प्रदेश सरकार के तानाशाह अधिकारी अपनी हरकत से बाज आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 75 हजार संविदा कर्मचारियों की मांग है कि अगर निष्कासित साथियों की बहाली नहीं की गई तो मजबूरी वश आंदोलन के क्रम में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान कर्मियों ने एनएचएम के महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर महेंद्र त्रिपाठी, विनीत शुक्ला, अशोक यादव, रंजना, दीपक अवस्थी, राकेश यादव, आनंद मौर्य, हरिनाथ चौधरी, डॉ एके पाठक, अमित चौधरी, नीलम, रविकांत, अंबिका पाल, कृष्ण कुमार, उमेश चंद्र प्रजापति, सुलतान अहमद, अनुभव, रामबश विश्वकर्मा, राजीव कुमार पासवान, राकेश कुमार यादव, राधेश्याम पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।