{"_id":"68bdcd043a454a13120fa0c7","slug":"newly-appointed-18-instructors-received-appointment-letters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138077-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवनियुक्त 18 अनुदेशकों को मिले नियुक्तिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवनियुक्त 18 अनुदेशकों को मिले नियुक्तिपत्र
Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौपते विधायक व डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के लोक भवन ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से नवनियुक्त 1510 अनुदेशकों में से 407 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इसके साथ ही जिले के चयनित 20 अनुदेशकों में से 18 अनुदेशकों को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र पाकर अनुदेशकों के चेहरे खिल उठे।
मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान खलीलाबाद सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, डीएम आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि की मौजूदगी में नव चयनित अनुदेशकों ने कार्यक्रम देखा और सुना।
विज्ञापन
जिले के नव चयनित 20 अनुदेशकों में से 18 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर एसडीएम सुधीर कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य एवं नोडल आईटीआई मेंहदावल उदय नारायण, प्रधानाचार्य आईटीआई खलीलाबाद बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई हैंसर राम उग्रह, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।