फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   New literacy: Illiterate people will be made literate, survey begins

नव साक्षरता : निरक्षरों को किया जाएगा साक्षर, सर्वे शुरू

Mon, 01 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
New literacy: Illiterate people will be made literate, survey begins
संतकबीरनगर। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरक्षरों को चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। नवभारत साक्षरता अभियान के तहत इन्हें साक्षर बनाया जाएगा। जिले में करीब 70 से 75 वालंटियर उल्लास एप के जरिये निरक्षरों को चिह्नित कर रहे हैं। सर्वे के बाद इन्हें विशेष व सरल सामग्री पद्धति से साक्षर बनाया जाएगा
विज्ञापन

वर्ष 2027 तक सबको साक्षर बनाने के लिए नव साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 15 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले सभी निरक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा। निरक्षरों को चिह्नित कर उन्हें साक्षर बनाने का अभियान चलाया गया। साक्षर बनने के लिए नव साक्षरता परीक्षा भी कराई जाती है। हाल ही सितंबर माह में जनपद में नव साक्षरता की परीक्षा कराई गई थी। अब नव साक्षरता अभियान के तहत एक बार फिर से निरक्षरों को चिह्नित करने के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे के बाद इन्हें विशेष व सरल सामग्री पद्धति से लिखना-पढ़ना सिखाया जाएगा। गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, हिंदी, आओ बनाएं शब्द, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग सिखाया जाएगा। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि निरक्षरों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए वालंटियर ने सर्वे प्रक्रिया शुरू कर दी है। उल्लास एप के जरिये निरक्षरों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित निरक्षरों को दीक्षा एप के जरिये साक्षर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed