{"_id":"652ed0929bc6374a9e0d3646","slug":"new-facts-deepen-mothers-suspicion-says-son-murdered-in-love-affair-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-4346-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नए तथ्यों से मां का शक गहराया, बोली-प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नए तथ्यों से मां का शक गहराया, बोली-प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या
Tue, 17 Oct 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डेढ माह पूर्व महुली क्षेत्र के गोलहटा निवासी सत्यम पटेल की हुई मौत मामले में तथ्यों सामने आने से पीड़ित मां ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पीड़ित मां ने प्रेम प्रसंग में हत्या का अंदेशा जताया है। पूर्व विवेचक पर सवाल उठाते हुए विवेचक बदलने की मांग की। एसपी ने मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल दूबे को सौंप दी। मंगलवार को पीड़ित मां और भाई नए विवेचक से एसपी कार्यालय में मिले और प्रकरण से जुड़ी जानकारी दी।
महुली क्षेत्र के गोलहटा गांव निवासी 21 वर्षीय सत्यम पटेल पुत्र राम प्रताप चौधरी ट्रैक्टर चलाते थे। 31 अगस्त को सत्यम का शव धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर भिटनी तिराहे के पास सड़क के किनारे मिला था। भाई शुभम पटेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सत्यम पटेल के शरीर पर कुल 14 चोटें बताई गईं थीं। शुभम पटेल का आरोप है कि घटना के दिन वह काफी परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उससे हड़बड़ी में दुर्घटना बताते हुए अपने हिसाब से तहरीर लिखवा ली थी। जबकि पीड़ित मां आंगनबाडी कार्यकर्ता सरोज वर्मा का आरोप है कि उसका बेटा 30 अगस्त की रात दस बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में बेटा जाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक तीन-चार माह पहले उसके बेटे से दोस्ती की थी और वहीं युवक उसके बेटे को अपनी बाइक से लेकर गया था। युवक उसके बेटे को क्षेत्र के एक गांव की युवती के घर ले गया था। काल डिटेल में युवती से उसके बेटे की बातचीत की बात सामने आई है। यह बात पूर्व विवेचक को बताई गई थी, लेकिन पूर्व विवेचक मामले में लीपापोती में करने लगे थे। पीड़ित मां का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके बेटे के शरीर के सिर्फ बाएं अंग में 14 चोटें आई हैं। युवक का उसके बेटे काे लेकर जाना और युवती के घर छोड़ना, बाद में शव का मिलना, ये सारे तथ्य हत्या कर शव फेंके जाने की तरफ साफ संकेत हैं। यदि पुलिस मामले की निष्पक्ष ढंग से विवेचना करेगी तो हत्या का पर्दाफाश हो जाएगा।
पीड़ित मां ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर गोरखनाथ मंदिर गई थी और जनता दर्शन में सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। वैसे उसकी मांग पर एसपी ने मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल दूबे को सौंपी है। नए विवेचक से मिलकर पूरे प्रकरण में बातचीत की गई है। विवेचक से न्याय दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
इंसेट
सत्यम पटेल के मौत प्रकरण की विवेचना मिली है। इसमें पूर्व विवेचक ने दुर्घटना मानकर विवेचना की शुरुआत की है। पूर्व विवेचक के जरिए निकाले गए कॉल डिटेल में सत्यम पटेल की दो युवतियों से फोन से बातचीत का मामला मिला है। पीडि़त मां ने जिस युवक के साथ घटना की रात बेटे के जाने की बात बताई है, उस युवक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मामले की निष्पक्ष विवेचना की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि मामला हत्या का है अथवा हादसा का। प्रकरण में जो साक्ष्य मिलेंगे, उसी के आधार पर आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया जाएगा। -अनिल कुमार दूबे, विवेचक क्राइम ब्रांच
इंसेट
पीड़ित मां ने विवेचना बदलने की मांग की। जिसकी वजह से मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनिल दूबे को सौंपी गई है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, पुलिस उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई करेंगी। -सत्यजीत गुप्ता, एसपी