फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   New appointments were made instead of renewing the contracts of the cooks.

Sant Kabir Nagar News: रसोइयों का नवीनीकरण करने के बजाय कर दी नई नियुक्ति

Sun, 19 Jul 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
New appointments were made instead of renewing the contracts of the cooks.
धर्मसिंहवा। नियम के विपरीत रसोइयों की नियुक्ति के मामले में कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने पत्र में प्रधानाध्यापक को शासकीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता व राजकीय कार्यों में व्यवधान के मामले में तीन दिन में स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने कहा है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से जारी स्पष्टीकरण मांग पत्र में कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा के प्रधानाध्यापक पशुपति यादव को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी सांथा कार्यालय से जारी पत्र में अवगत कराया गया है कि रसोइया गायत्री व मंजू का नवीनीकरण न करते हुए नियमों से विपरीत जाकर नवीन नियुक्ति कर ली गई है।
विज्ञापन

अप्रैल 2026 में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रिक्त पदों की सूचना मांगी गई थी, जिसमें प्रधानाध्यापक द्वारा कोई रिक्त पद नहीं दर्शाया गया। 2019 के शासनादेश में कार्यरत रसोइयों के नवीनीकरण का निर्देश प्राप्त है, साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा कार्य कर रही रसोइयों द्वारा पूर्व में कोई कार्रवाई हेतु कोई नोटिस निर्गत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कार्य व्यवहार में कोई आपत्ति भी प्रस्तुत नहीं की गई। पत्र में प्रधानाध्यापक को संबोधित करते हुए कहा गया है कि 29 जून को खंड शिक्षा अधिकारी सांथा के समक्ष सुनवाई में पूर्व में कार्यरत रसोइयों के नवीनीकरण कर पत्रावली प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अद्यतन यह कार्रवाई नहीं की गई जो शासकीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता व राजकीय कार्यों में व्यवधान की श्रेणी में आता है। जो सेवा नियमावली के प्रतिकूल है और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

प्रधानाध्यापक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके उपरांत अनुशासनात्मक व विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बीएसए अमित सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण मांगा गया था, अभी तक प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण उनके समक्ष नहीं पहुंचा है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed