फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nephews killed uncle by attacking him with sickle and screwdriver

Sant Kabir Nagar News: हंसिया और पेचकस से वार कर भतीजों ने चाचा को मार डाला

Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nephews killed uncle by attacking him with sickle and screwdriver
ब​खिरा थाना क्षेत्र के  सुपा गांव में मृतक राम सुमेर के घर पसरा सन्नाटा। 
बघौली/बखिरा। बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में रविवार की सुबह भतीजे बलिराम और शक्तिमान ने मिलकर अपने चाचा रामसुमेर (55) को हंसिये और पेचकस से मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही रामसुमेर की मौत हो गई। पुलिस ने रामसुमेर के साले की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सूपा गांव में रामसुमेर का भतीजों बलिराम और शक्तिमान से किसी बात पर विवाद हो गया। भतीजों ने पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में भतीजों ने हंसिये और पेचकस से प्रहार कर दिया, जिससे रामसुमेर लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद बलिराम और शक्तिमान चाचा रामसुमेर को बघौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शव घर लाकर भतीजे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना रामसुमेर के बढ़या निवासी साले राजमन की पत्नी सोनी को दे दी। जानकारी के बाद सोनी मौके पर पहुंची और पुलिस के आने तक शव उठाने से रोक दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रामसुमेर पर हमले में इस्तेमाल हंसिया और पेचकस बरामद कर लिया। इस दौरान दोनों आरोपित मारपीट के दौरान गिरा खून मिट्टी से खोदकर फेंक रहे थे। पुलिस ने दोनों को भी हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चार महीने पहले ही हुई थी पत्नी की मौत
बताया जा रहा है कि रामसुमेर की कोई संतान नहीं थी। करीब चार महीने पहले रामसुमेर की पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद रामसुमेर अकेले पड़ गए थे। दो महीने पहले भतीजे शक्तिमान की पत्नी को बच्चा पैदा हुआ। भतीजों के रहने की व्यवस्था न देखते हुए रामसुमेर ने उन्हें अपने घर में रख लिया था। तभी से दोनों भतीजे बलिराम और शक्तिमान चाचा के साथ उनके घर में रह रहे थे। पिछले तीन दिन से किसी बात को लेकर चाचा और भतीजों में मनमुटाव चल रहा था। रामसुमेर तभी से उनके साथ भोजन भी नहीं कर रहा था। चर्चा है कि रामसुमेर की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था।


कोट
रामसुमेर के साले की पत्नी सोनी की तहरीर पर भतीजों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
- सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed