फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Neither blood test is being done, nor is there facility of X-ray

न तो खून की जांच हो रही, न एक्सरे की है सुविधा

Sat, 30 Jul 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Neither blood test is being done, nor is there facility of X-ray
सीएचसी नाथनगर केे जनरल वार्ड में एक भी मरीज नहीं। - फोटो : KHALILABAD
न तो खून की जांच हो रही, न एक्सरे की है सुविधा
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव में रेफर सेंटर बना सीएचसी नाथनगर
मरहम पट्टी कर 16 किमी दूर सदर अस्पताल कर दिया जाता है रेफर
धनघटा(संतकबीरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में न तो खून जांच हो रही है और न ही एक्सरे हो रहा है। मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जांच कराना पड़ता है। सड़क हादसे व अन्य घटनाओं में पीड़ितों को मरहम पट्टी कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में गंभीर मरीजों को 16 किमी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
जून और जुलाई में अब तक 165 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा चुका है। क्षेत्र की करीब दो लाख 31 हजार 515 की आबादी सीएचसी नाथनगर पर निर्भर है। मानक के अनुसार किसी भी सीएचसी में सात डॉक्टर होने चाहिए। वर्तमान में सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. वाईपी सिंह और डॉ. केपी वर्मा की तैनाती है।
विज्ञापन

यहां फिजिशियन, सर्जन, हड्डी, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक आदि कई वर्षों से नहीं हैं। नसबंदी के अलावा कोई अन्य ऑपरेशन भी नहीं हो पाता। सीएससी में 30 बेड का वार्ड भी है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण मरीज कम ही भर्ती होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में वार्ड ब्वाय की तैनाती नहीं है। एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है, लेकिन मशीन न होने के कारण एक्स-रे नहीं हो पाता है। शुगर की जांच छोड़कर अन्य जांच के लिए लोगों को पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता है।

...
कोट
विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। जांच के लिए लगीं मशीनें पुरानी हो चुकी हैं। एक माह के अंदर अत्याधुनिक लैब शुरू हो जाएगा।
-डॉ. राजेश चौधरी, अधीक्षक, सीएचसी नाथनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed