{"_id":"61d08b756e362f1b7c40b443","slug":"negligence-in-mid-day-meal-sought-clarification-from-two-headmasters-khalilabad-news-gkp422104296","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील में लापरवाही : दो हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील में लापरवाही : दो हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील में लापरवाही : दो हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा
- अमर उजाला में प्रकाशित खबर को बीएसए ने संज्ञान में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलने वाले भोजन में लगातार लापरवाही बरती जा ही है। कहीं मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बन रहा है तो कहीं बच्चों को बिना भोजन किए घर लौटना पड़ रहा है। अमर उजाला ने 31 दिसंबर के अंक में जिले के कई स्कूलों में मेन्यू के अनुसार नहीं बन रहा मिड-डे-मील शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। बीएसए ने खबर को संज्ञान में लेते हुए दो हेडमास्टराें से जवाब तलब किया है।
सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नबीपुर में 30 दिसंबर को 101 नामांकित बच्चों में से 60 बच्चे विद्यालय पर मौजूद थे और मिड-डे-मील मेन्यू के अनुसार नहीं बना था। उस दिन रोटी सब्जी की जगह सब्जी और चावल बना था। इसी तरह से कंपोजिट विद्यालय करही में भी मेन्यू के अनुुसार भोजन नहीं बना था। यहां पर उस दिन तहरी बनी थी, जिसकी खबर अमर उजाला में 31 दिसंबर के अंक में प्रकाशित हुई। बीएसए ने इस खबर को भी संज्ञान में लिया और दोनों विद्यालयों के हेडमास्टर से जवाब तलब किया। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में बनने वाले भोजन का मेन्यू निर्धारित है। किंतु मेन्यू के अनुसार भोजन न बनना प्रधानाध्यापकों की लापरवाही दर्शाती है। उन्होंने बताया कि दोनों विद्यालयों के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पांच जनवरी तक स्पष्टीकरण देना है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।