फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Negligence in investigation will not be tolerated.

Sant Kabir Nagar News: विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 21 Jul 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Negligence in investigation will not be tolerated.
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने सोमवार को देर शाम थाना मेंहदावल में सर्किल के विवेचकों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए बिना कारण मामलों को लंबित रखने पर नाराजगी जताई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा के थाना प्रभारियों तथा उपनिरीक्षकों ने भाग लिया। सीओ ने लंबे समय से लंबित विवेचनाओं के कारणों की समीक्षा की और चेतावनी दी कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनशिकायतों की तत्काल जांच कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने थाना प्रभारियों से अधीनस्थ विवेचकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक विवेचना का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने को कहा।
बैठक में प्रीवेंटिव कार्रवाई, ई-समन, ई-साक्ष्य, एसआईडी क्रिएशन, आई-रेड, फार्म-54, साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी और अनवर्कआउट मामलों के जल्द खुलासे पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासित रहते हुए जनता के साथ सौम्य व्यवहार करने और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की विवेचना प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed