{"_id":"6787fd752a78f92a900b3e04","slug":"negligence-how-should-there-be-revelations-when-investigations-have-not-even-started-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127094-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : कैसे हों खुलासे, जब शुरू ही नहीं हुईं विवेचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : कैसे हों खुलासे, जब शुरू ही नहीं हुईं विवेचनाएं
Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रमुख अपराधों का खुलासा कैसे होगा जब दो अपराधों की विवेचना ही स्थानांतरित नहीं हुई है। राजस्थान में गोरखपुर जनपद की महिला को ले जाकर बेचने एवं मगहर बार्डर पर हुई लूट के मुकदमे की विवेचना को गोरखपुर जिले को स्थानांतरित की जानी थी।
मामले में स्थानीय स्तर पर फाइल तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले की सीमाएं भले ही आपस में सटी हुई हैं, लेकिन दोनों जनपदों के रेंज अलग अलग हैं। इसलिए मुकदमा स्थानांतरित होने में समय लगा और आगे की विवेचना ठप पड़ी हुई है।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र निवासी महिला के गायब होने के बाद गुमशुदगी दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। महिला की खोज में राजस्थान पहुंची खलीलाबाद पुलिस को चौकाने वाला मामला मिला।
विज्ञापन
महिला को राजस्थान में ले जाकर बेचने का मामला प्रकाश में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने 18 दिसंबर को केस दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
घटना गोरखपुर की होने के वजह से पुलिस अधिकारियों की तरफ से मुकदमे की विवेचना को गोरखपुर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।
इसी तरह पुरानी बस्ती जनपद के मुर्गा व्यापारी के साथ मगहर बार्डर पर लूट व गाड़ी पर फायरिंग का मामला 26 दिसंबर की रात में हुआ। पुलिस जांच में मामला गोरखपुर जनपद का पाया गया। जबकि लूट की घटना झूठी निकली जबकि तीन बार की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में भी केस के स्थानांतरण गोरखपुर करने की बात अधिकारियों ने की।
इधर पुलिस ने केस ट्रांसफर के लिए फाइल तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दिया। जबकि विवेचना स्थानांतरित नहीं हो पा रही है। जिससे इसमें आगे की प्रगति रुकी हुई है।