{"_id":"68c1bd47cd3328d7ee0cc08d","slug":"neeraj-secured-third-position-in-20-km-race-walk-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138236-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 20 किलोमीटर रेस वाॅक में नीरज ने हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 20 किलोमीटर रेस वाॅक में नीरज ने हासिल किया तीसरा स्थान
Wed, 10 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी नीरज चौरसिया का स्वागत करते लोग
संतकबीरनगर। ऑल इंडिया इंटर रेलवे कोलकाता में आयोजित 20 किलोमीटर रेस वाॅक में जिले के स्टेडियम के खिलाड़ी नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें सिल्वर मेडल हासिल हुआ है। बुधवार को स्टेडियम के लोगों ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया।
खलीलाबाद के धमरजा निवासी व स्टेडियम के खिलाड़ी नीरज कुमार चौरसिया पिछले सात सालों से स्टेडियम में अभ्यास कर रहे है। उन्होंने एथलेटिक्स कोच संतोष एवं रमेश कुमार के मार्ग दर्शन में अपनी तैयारी की थी। इसके बाद वह कोलकाता में पांच से सात सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर रेलवे साई में 20 किलोमीटर रेस वॉक में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है। बुधवार को जब वह कोलकाता से वापस लौटे तो खिलाड़ियों ने उनका नेदुला के पास स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रवि उदय पाल, रमेश प्रसाद, नवीन त्रिपाठी, सुनीत, सुनीता, ज्ञानदत्त, विवेक सिंह, राम स्नेही यादव आदि शामिल रहे।