{"_id":"653ff6a679127d4401084ae7","slug":"need-to-avoid-excessive-use-of-social-media-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4849-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की जरूरत
Tue, 31 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां के अल हिलाल पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में मौजूद छात्राएं।
सेमरियावां। अल हिलाल पब्लिक स्कूल बजहरा में सोमवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत सोशल मीडिया के अवगुण विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक तारिक आलम सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की जरूरत बताई। कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि गतिहीन होना, अपने मकसद से भटक जाना, वजन बढ़ना, डिप्रेशन आदि होने लगते हैं। सोशल मीडिया का जरूरत के मुताबिक या कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।
काॅलेज के संरक्षक मोहम्मद शारिक सिद्दीकी ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर हर कंटेंट मौजूद हैं। अगर आप इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको प्रभावित कर सकता है। इसे आप फेक न्यूज के उदाहरण से भी समझ सकते हैं। प्रधानाचार्य शिवदेश प्रजापति ने कहा कि आज इंटरनेट पर स्कैमर्स का जाल बिछा है। ऐसे में एक गलत क्लिक से आपके फोन में मौजूद सारी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। आजकल सोशल मीडिया के जरिए बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से परहेज करें। ऐसा कमेंट बिल्कुल न करें, जिससे व्यक्ति व समाज आहत हो।
शिक्षिका कुमारी मनीषा ने कहा कि सोशल मीडिया से फर्जी खबरों, असत्य को लोग आसानी से ग्रहण कर लेते हैं, फिर उसे साझा कर देते हैं। इससे बचना चाहिए। सोशल मीडिया ऐसा मंच हैं जहां फर्जी सूचनाएं जंगल की आग की तरह फैलती हैं और हमारे समाज में जहर घोलती हैं। इस दौरान शिक्षिका कुमारी सुमन,अवधराज, सत्यनरायन, रामायन चौधरी, रामसुख, सायमा खातून, आमिना खातून, प्रेमलता, सुल्तान आदि मौजूद रहे।