फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Navodaya entrance exam tomorrow in Menhdawal block, 1087 students will participate

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल ब्लॉक में नवोदय प्रवेश परीक्षा कल, भाग लेंगे 1087 बच्चे

Fri, 12 Dec 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam tomorrow in Menhdawal block, 1087 students will participate
मेंहदावल। जवाहर नवोदय चयन प्रक्रिया का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभा की पहचान करना और उसका पोषण करना है।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्र त्रिपाठी व मुख्यालय बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि ब्लॉक में नवोदय प्रवेश परीक्षा में बस्ती मंडल के ब्लाकों में से सर्वाधिक प्रवेश परीक्षा फार्म मेंहदावल ब्लॉक से भरा गया है। शनिवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा में ब्लॉक के 1087 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
बृहस्पतिवार को बच्चों को परीक्षा की तैयारी में जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि ब्लॉक के शिक्षकों की प्रेरणा से बच्चों द्वारा आवेदन फार्म भरने की संख्या जिले के साथ ही मंडल में भी नंबर एक पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संतकबीरनगर जनपद से भरे गए कुल 3818 में से ब्लॉक से 1087 आवेदन, सिद्धार्थनगर के 4975 आवेदनों में से भनवापुर ब्लॉक से 600 व बस्ती जनपद के कुल 3693 आवेदनों में से गौर ब्लॉक से 361 सर्वाधिक आवेदन हुए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार शनिवार को होने वाली नवोदय प्रवेश परीक्षा में बच्चों के आवेदनों की संख्या सर्वाधिक मेंहदावल ब्लॉक से भरा गया है। जेएनवीएसटी परिणामों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार होगी। हर जिले के शीर्ष 80 मेधावी छात्रों को घर के नजदीक ही स्थानीय नवोदय विद्यालय प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई निशुल्क होती है। इसमें पढ़ाई, भोजन, हॉस्टल की सुविधा और अन्य शैक्षणिक संसाधन शामिल हैं। विद्यालय में अच्छी शिक्षा दी जाती है। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्र हर क्षेत्र में ही अपना परचम लहराते हैं।

यहां पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। बच्चों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। अच्छी लैब और लाइब्रेरी होती है। पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनना सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed