फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nathnagar shooting accused confessed to the crime, pistol recovered

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर गोलीकांड के आरोपियों ने कबूला गुनाह, पिस्टल बरामद

Sat, 07 Dec 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nathnagar shooting accused confessed to the crime, pistol recovered
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर पीएनबी शाखा के पास 19 नवंबर को हुई फायरिंग के मामले में साले और ससुर पर प्रेम विवाह के वजह से नाराज होकर गोली चलाने का आरोप लगाया। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र ने 27 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को महुली पुलिस ने आरोपी सोनू को रिमांड पर लेकर मुखलिसपुर कुआनो नदी से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गुनाह भी कबूल कर लिया है। देर शाम पुलिस रिमांड में लाए आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत करके जेल भेज दिया गया है। जसोवर गांव के रामजैन शर्मा पुत्र स्व. मंगरू कुछ वर्षों से परिवार के साथ नाथनगर कांटा बाग के पास मकान बनवाकर रहते हैं। 19 नवंबर शाम रामजैन शर्मा नाथनगर बाजार में खरीदारी करके वापस घर लौट रहे थे। अभी वह नाथनगर पीएनबी बैंक के पास पहुंचे थे कि अचानक दूसरी बाइक पर सवार दो लोग उसके ऊपर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कुछ दूर दौड़ाकर उसको गोली मारी और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। इस मामले में घायल के भाई राम जनम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के थवईपार गांव निवासी परमात्मा शर्मा और सोनू शर्मा के खिलाफ प्रेम विवाह से नाराजगी की वजह से गोली मारने की बात कहकर केस दर्ज कराया था। पुलिस टीमें नामजद दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रहीं थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान आरोपी परमात्मा शर्मा और सोनू ने नाटकीय तरीके से पुलिस को चकमा देकर 27 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शनिवार को एसओ श्याम मोहन ने न्यायालय से आरोपी सोनू शर्मा को छह घंटे के लिए रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

आरोपी सोनू को लेकर पुलिस मुखलिसपुर कुआनो नदी पहुंची। शिनाख्त के आधार पर नदी से पुलिस ने रामजैन के ऊपर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है। पुलिस शाम को कोर्ट के मोहलत के अनुरूप सोनू को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद आरोपी सोनू और परमात्मा जसोवर गांव होते हुए कुआनो पंप कैनाल मार्ग का प्रयोग करते हुए सीधे मुखलिसपुर पुल पहुंचे। नीचे पैदल जाकर नदी किनारे कुआनो नदी में पिस्टल फेंक कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed