{"_id":"66cb711124b22bd92e0a5cec","slug":"nagar-panchayat-mehdawal-in-the-grip-of-encroachment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119724-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण की चपेट में नगर पंचायत मेंहदावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण की चपेट में नगर पंचायत मेंहदावल
Sun, 25 Aug 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत की सड़कों पर राह चलने में भी लोगों को उठानी पड़ती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल अतिक्रमण की चपेट में है। रास्तों पर पूरा कस्बा ही अतिक्रमण से कराह रहा है। जगह-जगह दुकानदारों ने पटरियों पर कब्जा कर रखा है। जिससे लोगों का राह चलने में भी परेशानी होती है उसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन व तहसील प्रशासन चुप्पी साधे है।
नगर पंचायत के चौक बाजार में घुसते ही दोनों तरफ सड़क की पटरियों पर बिसाता कारोबारी दुकान बिछाए बैठे मिलते हैं। मुश्किल से एक मीटर की दूरी में लोगों को आवागमन करना पड़ता है। दोपहिया वाहनों के अलावा पैदल यात्री इस सड़क से जैसे-जैसे निकलते हैं। सब्जी मंडी, फल मंडी में तो काफी विकट स्थिति है। यहां पर मुख्य सड़क पर ही दर्जनों की संख्या में ठेला की दुकानें दिखाई देती हैं। पटरियां पहले से ही कब्जे में हैं। सड़कों पर भी ठेला कारोबारी अतिक्रमण किए हुए हैं। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में भी जगह-जगह दिखाई देता है। रोडवेज तिराहे पर पहुंचने पर भी अवैध अतिक्रमण की दस्तक साफ दिखाई देती है। यहां भी पटरियां पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में हैं। सड़क भी पूरी तरह से सिकुड़ गई है। लगभग समूचे कस्बे में अतिक्रमण का बोलबाला है।
जगह-जगह जमीन से आगे बढ़कर लोगों ने अवैध निर्माण भी करा रखा है। लेकिन अवैध निर्माण को ध्वस्त करने को लेकर कोई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं शुरू की है। तहसील रोड पर भी कहीं-कहीं अवैध अतिक्रमण लोगों ने कर रखा है। जगह-जगह ठेला और छोटी गुमटियों को रखकर दुकानदार पटरियों को लील गए हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना भी सामने आती हैं। उसके बावजूद अवैध अतिक्रमण व पटरियों को खाली कराने को लेकर कोई अभियान मेंहदावल में चलता दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे लोग काफी हलकान है और प्रशासन को अक्सर कोसते हुए कस्बे से निकलते है। कस्बे के राजू, विंध्याचल, संदीप का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए। जिससे लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।