फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nagar Panchayat Hansar Bazaar will get better electricity

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत हैंसर बाजार को मिलेगी बेहतर बिजली

Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Hansar Bazaar will get better electricity
- उच्च क्षमता के लगाए गए आठ ट्रांसफार्मर, लगेंगे 72 पोल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बिजली निगम का कदम आगे बढ़ने लगा है। जहां आठ ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया गया वहीं अब 72 पोल और चार किलोमीटरतार लगाए जाने की तैयारी है। साथ ही वार्ड नंबर पांच हरेवा को विद्युत उपकेंद्र कोचरी फीडर से जोड़ा गया है।



हैसर बाजार धनघटा को जुलाई 2021 में नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ। विकास खंड हैसर बाजार 14 ग्राम पंचायत के 37 राजस्व गांव को नगर पंचायत में सम्मिलित करते हुए 17 वार्डों का गठन किया गया। 2023 में नगर पंचायत का चुनाव हुआ उसके बाद से विकास कार्यों को गति मिलने लगी। नगर पंचायत में सम्मिलित किए गए गांव को मुखलिसपुर, धनघटा, कोचरी विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

इधर नगर पंचायत को अलग से शासन के जरिए निर्धारित बिजली सुचारु रूप से मिले इसके लिए शासन को प्रस्ताव बिजली निगम ने पिछले वर्ष सर्वे के बाद भेजा, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी। उसके बाद नगर पंचायत के हैंसर बाजार, सोनाडी, धनघटा, अहरा समेत आठ स्थानों पर लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर के क्षमता में वृद्धि की गई। नगर पंचायत में जिन स्थानों पर विद्युत पोल की कमी है। वहां पर विद्युत पोल लगाने के लिए 72 बिजली पोल स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही चार किलोमीटर लंबा तार भी जरूरत के मुताबिक लगाए जाएंगे। जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। वार्ड नंबर पांच हरेवा वार्ड को अब तक औराडाड बिजली फीडर से बिजली सप्लाई की जाती थी। शुक्रवार को उसे कोचरी फीडर से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए आठ ट्रांसफार्मर के क्षमता में वृद्धि की गई। शीघ्र ही 72 पोल लगाए जाएंगे। जरूरत के मुताबिक तार भी खींचे जाएंगे, चार किलोमीटर तार लगेगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। ठेकेदार भी नियुक्त हैं। जल्द ही यह काम शुरू कर दिया जाएगा।
- भानु प्रताप चौरसिया, जेई विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed