फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nagar Panchayat cleared the brush from the road track

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत ने सड़क की पटरी से साफ कराया झाड़ झंखाड़

Fri, 18 Aug 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat cleared the brush from the road track
नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में उमरिया बाजार खलीलाबाद मार्ग पर पटरियों को साफ करती जेसीबी मशीन।
उमरिया बाजार से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग की दोनों पटरियों पर झाड़ियों की वजह से वाहन चालकों को आवागमन में होती थी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। उमरिया बाजार-खलीलाबाद मार्ग पर धनघटा के आसपास आए दिन हो रहे हादसों को टालने के लिए नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा ने शुक्रवार को सड़क की दोनों पटरियों पर उगे झाड़ झंखाड़ को साफ कराया। इस खबर को अमर उजाला ने नौ अगस्त के अंक में मौत का रन-वे बना उमिरिया बाजार-खलीलाबाद शीर्षक से खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसे चेयरमैन रिंकू मणि पत्नी नीलमणि और ईओ ने संज्ञान में लिया।


उमरिया बाजार से खलीलाबाद जाने वाले 32 किलोमीटर मार्ग की दोनों पटरियों पर इतने झाड़ झंकाड़ उग आए हैं कि साइकिल, बाइक और पैदल चलने वाले पक्की सड़क से पटरी पर नहीं उतर पाते हैं। जिस कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसा हो रहा है। शुक्रवार सुबह भी धनघटा मोड़ पर हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई। राहगीर ओम प्रकाश, तूफानी, पारसनाथ, सुरेंद्र, समसुदीन आदि ने बताया कि जब से सड़क चौड़ी हुई है, तब से इस मार्ग पर चार पहिया व दो पहिया वाहनों की रफ्तार अधिक तेज हो गई है। तेज गति से सामने या पीछे से आने वाले वाहन से बचने के लिए सड़क की पटरी पर उतरना जरूरी होता है, लेकिन इस बार की दोनों पटरियों पर इतने झाड़ झंखाड़ उग आए हैं कि उस पर चाह कर भी उतर नहीं मिलता है। जिसका नतीजा होता है कि तेज गति से आने वाले वाहन छोटे, वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल चलने वालों को अपने चपेट में ले लेते हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में उमरिया बाजार खलीलाबाद मार्ग पर उगे झाड़ झंखाड़ को चेयरमैन रिंकू मणि पत्नी नीलमणि और ईओ उमेश पासी ने शुक्रवार को जेसीबी मशीन से साफ कराया। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत की सीमा जहां से शुरू होती है वहां पर शीघ्र ही बैरियर लगाया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर सांकेतिक निशान भी लगाए जाएंगे। मोड़ पर वाहनों की रफ्तार कम हो और नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन चालक यातायात नियम के तहत वाहन को संचालित करें, इसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed