{"_id":"6686fcf2e196f93ba70b12e4","slug":"nagar-panchayat-administration-woke-up-started-drain-construction-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117124-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जागा नगर पंचायत प्रशासन, नाला निर्माण कराया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जागा नगर पंचायत प्रशासन, नाला निर्माण कराया शुरू
Fri, 05 Jul 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
- नौ दिन पहले खोदाई कर सड़क पर छोड़ दी थी गिट्टी और मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के मुख्य चौराहे धर्मसिंहवा में नाला खोदाई कर काम छोड़ देने से हुई मुसीबत की खबर छपने के बाद आखिरकार नगर पंचायत प्रशासन जागा और बृहस्पतिवार को ठेकेदार को निर्देश देकर नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया। नाला निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के मुख्य चौराहे पर बारिश होने के नौ दिन पूर्व नाला निर्माण के अधूरे पड़े काम को शुरू करने के लिए ठेकेदार ने खोदाई कर डाली थी। सड़क के किनारे मिट्टी और गिट्टी काफी ज्यादा मात्रा में इकट्ठा हो गई थी। बारिश होते ही खोदाई से निकली हुई मिट्टी सड़क के किनारे फैलने लगी और गिट्टी भी राहगीरों के आने-जाने में दिक्कत का आभास करने लगी। पूरे दिन जाम की समस्या उत्पन्न हुई। लोगों की समस्या को अमर उजाला ने बुधवार की अंक में नाला खुदाई कर काम छोड़ा, बारिश से बढ़ी मुसीबत शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और ठेकेदार को निर्देश देकर अधूरा पड़े नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया निर्माण का शुरू होने से स्थानीय व्यापारी राहत है।