{"_id":"6568dab122a5806b2d0c7594","slug":"nagar-palika-will-establish-led-screen-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6196-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका शहर में लगाएगी एलईडी, बढ़ाएगी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका शहर में लगाएगी एलईडी, बढ़ाएगी आय
Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो है-
शहर के 14 स्थानों को किया चिह्नित, व्यापारी अपने फर्म का कर सकेंगे प्रचार-प्रसार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में नगर पालिका 14 जगहों पर एलईडी लगाने जा रही है। इस एलईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार होगा। इससे नगर पालिका अपनी आय बढ़ाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों का सर्वे किया है। दिसंबर से इस पर अमल शुरू हो जाएगा।
खलीलाबाद शहर को बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना शुरू हुई है। इसके तहत जहां पहले चरण में मेंहदावल बाईपास को पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। वहीं, अब शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी लगाने की कवायद शुरू हो गई है। शहर के मोती चौराहा, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, समय जी स्थान, मेंहदावल बाईपास, नेदुला हाईवे और सरैया बाईपास, बरदहिया बाजार, विधियानी मोड़ को चिह्नित किया गया है। इसके तहत चौराहों पर बड़े एलईडी स्क्रीन लगेंगे। इसका संचालन नगर पालिका करेगी। इस एलईडी पर शहर के व्यापारी अपने फर्म का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका शुल्क लेगी। इसका निर्धारण कमेटी करेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि एलईडी स्क्रीन लगाने की योजना शुरू की है। इससे नगर पालिका की आय होगी। इसके लिए 14 जगहों को चिह्नित किया है। दिसंबर से इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस पर लोग प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।