फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Murder killed with a knife in Sant Kabir Nagar, husband arrested

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल तहसील के गेट पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, पति गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 11:53 PM IST
सार

भाई बैजनाथ ने बताया कि बहन मायके में रहती थी, बुधवार को केस की सुनवाई ग्राम न्यायालय में थी। जिसकी वजह से वह बहन को लेकर मेंहदावल तहसील में आया था। यहां पर अधिवक्ता के साथ गेट पर बातचीत चल रही थी। उसी दौरान संतोष ने बहन लक्ष्मी को केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद बहन ने मना किया तो अचानक चाकू से बहन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Murder killed with a knife in Sant Kabir Nagar, husband arrested
लक्ष्मी की फाइल फोटो

विस्तार

मेंहदावल तहसील में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल को पुलिस सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति को मौके पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौख निवासी सीताराम ने अपनी बेटी लक्ष्मी (27) की शादी दुधारा क्षेत्र के थवरिया निवासी संतोष यादव से पांच जून 2017 में की थी। लक्ष्मी के भाई बैजनाथ ने बताया कि शादी के बाद से बहन के भाई संतोष उसको प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

वह कुछ नशे के आदि थे जिससे बहन तंग आ गई थी। तीन साल पहले बहन ने तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर किया था। जिसकी सुनवाई चल रही थी। उसके पति संतोष उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

बहन मायके में रहती थी, बुधवार को केस की सुनवाई ग्राम न्यायालय में थी। जिसकी वजह से वह बहन को लेकर मेंहदावल तहसील में आया था। यहां पर अधिवक्ता के साथ गेट पर बातचीत चल रही थी। उसी दौरान संतोष ने बहन लक्ष्मी को केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा।

जिसके बाद बहन ने मना किया तो अचानक चाकू से बहन पर हमला कर दिया। जिससे बहन लक्ष्मी बुरी तरह से घायल हो गिर गई। उसे तत्काल सीएचसी खलीलाबाद लेकर गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

उधर, मेंहदावल तहसील में चाकू से हमला करने वाले संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। उसे थाने आई और पूछताछ शुरू कर दी। बैजनाथ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संतोष पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed