फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bovine animal dead body found in bush

झाड़ी में मिला गोवंशीय पशु का शव

Tue, 13 Jul 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bovine animal dead body found in bush
लोगों ने जताई हत्या की आशंका, हियुवा कार्यकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया। धनघटा क्षेत्र के चंदौली माफी गांव में मंगलवार को झाड़ी में गोवंशीय पशु का शव मिला। बाद में इसे दफना दिया गया। इस संबंध में हियुवा कार्यकर्ता जय प्रकाश पाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

चंदौली माफी में शंभूनाथ के घर के पास झाड़ी में गोवंशीय पशु के शव के पास कई जानवर एकत्र थे। यह देखकर ग्रामीणों ने गोवंशीय पशु की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार देर शाम तक गोवंशीय पशु को 5-6 गोवंशों के झुंड में टहलते हुए देखा गया था। ऐसे में सुबह में पशु का शव झाड़ी में मिलना गोहत्या की ओर इशारा कर रहा है। चौकी प्रभारी पौली मनोज कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। यदि इसमें कोई लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव , जय प्रकाश पाल, राम सुरेमन यादव, विनय पांडेय, कमलेश तिवारी, राकेश नायक, रमेश नायक, दुर्गेश, परमात्मा, बबलू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed