{"_id":"6287d3565986f5233634c1a3","slug":"murder-in-mehdawal-khalilabad-news-gkp437553735","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचने के विवाद में मौसेरे भाई की चाकू घोंपकर कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचने के विवाद में मौसेरे भाई की चाकू घोंपकर कर हत्या
विज्ञापन
आकाश की फाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचने के विवाद में मौसेरे भाई की चाकू घोंपकर कर हत्या
- पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित और उसके पिता पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। बढ़या ठाठर खैरहवा गांव में ननिहाल आए दो मौसेरे भाइयों में शुक्रवार को हुए विवाद में एक ने दूसरे को चाकू मार दिया। इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित और उसके पिता पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
महराजगंज के रतनपुर फरेंदा निवासी रामहित गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा आकाश गुप्ता (25) 16 मई को शादी में शामिल होने अपने ननिहाल गया था। वहां से 18 मई को बरात बस्ती गई। आकाश का वहां नाचने को लेकर अपने 17 वर्षीय मौसेरे भाई से विवाद हो गया। लोगों ने समझा- बुझाकर दोनों को शांत करा दिया। बरात वापस आने पर शुक्रवार को ननिहाल में दोनों में फिर विवाद हो गया। इस पर आरोपित ने अपने पिता विंध्याचल गुप्ता के साथ मिलकर आकाश की बुरी तरह पिटाई की और फिर उसके सीने के नीचे चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि नाबालिग आरोपित और उसके पिता विंध्याचल गुप्ता पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।