फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   murder case against youth in case of elderly death

बुजुर्ग की मौत के मामले में युवक पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 12 Jan 2019 12:06 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 12 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder case against youth in case of elderly death
बुजुर्ग की मौत के मामले में युवक पर हत्या का केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बनहिता गांव में बृस्पतिवार की रात में हुए बुजुर्ग की हत्या में पुलिस ने एक युवक पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराया।  


बनहिता गांव निवासी 72 वर्षीय वृंदावन बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अपने घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक आया और बुजुर्ग से उलझ गया। इस बात को लेकर कहासुनी बढ़ने लगी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने बुजुर्ग पर हैंडपंप के हैंडिल से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने वृंदावन को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अमरावती ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि गांव के आदर्श चौधरी पर शराब के नशे में गाली गलौज करने और मना करने पर फरसा और हैंडपंप के हैंडिल के सिर पर प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि अमरावती की तहरीर पर आदर्श चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed