फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Municipality started cleaning the drains by installing machines

Sant Kabir Nagar News: पालिका ने मशीन लगाकर शुरू की नालों की सफाई

Mon, 24 Jun 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Municipality started cleaning the drains by installing machines
- अंसार टोला, बरई टोला, गोला बाजार, आजाद चौक में नालों के स्लैब तोड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मानसून दस्तक देने वाला है, ऐसे में नगर पालिका को नालों की सफाई की सुधि आई है। रविवार को मशीन लगाकर नालों की सफाई शुरू कराया गया। इस दौरान नालों पर लगे स्लैब को तोड़ कर हटाया जा रहा है, ताकि सफाई कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।
नगर पालिका प्रशासन अभी तक शहर के नालों को आपस में जोड़ने और जाम पड़े नालों की साफ-सफाई को गंभीर नहीं दिख रहा था, लेकिन रविवार को अचानक नालों की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। नालों पर जिन लोगों ने स्लैब बना लिए हैं, उसे तोड़ा जा रहा है। रविवार को शहर के अंसार टोला, बरई टोला, गोला बाजार, आजाद चौक आदि स्थानों पर नालों को साफ कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एक सप्ताह में अधिकतर नालों की सफाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा। साथ ही नालों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed