{"_id":"664121b8f8a0fdf2350a73a4","slug":"municipality-offered-land-for-bus-stand-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114368-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका ने बस अड्डा के लिए जमीन देने की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका ने बस अड्डा के लिए जमीन देने की पेशकश
Mon, 13 May 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
- प्रमुख सचिव परिवहन निगम को पत्र भेजकर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बस अड्डा बनाए जाने के लिए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने जमीन देने की पेशकश की है। रपिवहन निगम के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर चेयरमैन ने इसकी जानकारी दी है। अब तक प्रशासन के जरिए बस अड्डा काे मीरगंज में बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है, जो शहर से लगभग सात किलोमीटर दूरी पर है।
जिले में परिवहन निगम का बस स्टेशन न होने के कारण रोडवेज की बसें मेंहदावल बाईपास पर सवारी भरती हैं। यहां पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं। इन सभी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने पहल की और मीरगंज में रोडवेज बस अड्डा के लिए जमीन का चिह्नांकन किया। अभी जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य चल रहा है। चुनाव की वजह से मामला ठप है।
इधर नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल ने परिवहन निगम के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जनता के आवागमन के लिए कोई भी बस स्टेशन नहीं है। शहर के डीघा से सरैया बाईपास के बीच किसी भी स्थान पर बस स्टेशन की आवश्यकता है। यहां सभी कार्यालय व महत्वपूर्ण संस्थान हैं। इसके लिए इन स्थानाें पर बस स्टेशन स्थापित किया जा सकता है। जरूरत पड़ी तो नगर पालिका जमीन भी उपलब्ध कराएगी। चेरमैन ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है। इधर चेयरमैन के इस प्रयास पर मनोज पांडेय, संजय चौरसिया आदि ने कहा कि नगर पालिका का यह प्रयास सराहनीय है। अगर शहर के नजदीक बस स्टेशन बनेगा तो इससे जनता को लाभ होगा।