{"_id":"65ee0d3a1470bf06e40d33c7","slug":"municipality-got-five-vehicles-to-collect-garbage-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-111089-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका को मिली पांच गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका को मिली पांच गाड़ियां
Mon, 11 Mar 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
- शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद में कूडा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए चार छोटी और एक बड़ी गाड़ी मिली है। इसकी खरीदारी नगर पालिका ने की है। अब इन गाड़ियों से कूड़ा हटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
शहर की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्ड में बंटे शहर में प्रतिदिन करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कूड़ा शहर के बाहर हरिहरपुर के पास जिगिना में लेकर जाकर कूड़ा निस्तारित हो रहा है। इसमें पालिका के कूड़ा वाहन को शिफ्टों में कूड़ा ले जाना पड़ता है। ऐसे में पालिका प्रशासन ने अब कूड़ा उठाने के लिए पांच गाड़ी मंगवाई है। इसमें चार छोटी गाड़ी व एक बड़ी गाड़ी शामिल हैं। इन गाड़ियों को कूड़ा उठाकर शहर से बाहर ले जाकर निस्तारण में लगाया जाएगा। इससे शहर में कूड़ा एकत्र होने की समस्या से लोगों को राहत मिल सकती है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बताया कि शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में अभी दिक्कत आ रही थी, इसको देखते हुए पांच नई गाड़ियां मंगवाई गई हैं। इसमें चार छोटी व एक बड़ी गाड़ी शामिल हैं। इन गाड़ियों को कूड़ा उठाने के लिए लगाया जाएगा। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।