फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Municipality engaged in making concrete arrangements for drainage

Sant Kabir Nagar News: जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी नगर पालिका

Tue, 27 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Municipality engaged in making concrete arrangements for drainage
संतकबीरनगर। शहर को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसके तहत जहां नए बने नालों को मुख्य नाले से जोड़ने का कार्य कराया जा रहा है वहीं बनियाबारी से चकदही खुदवा तक बड़ा नाला बनाया जा रहा है। इससे शहर में नाले एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे। जिससे शहरवासियों को जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने करीब दो करोड़ की लागत से आजाद चौक से बरदहिया तक अंडर ग्राउंड नाला का निर्माण कराया है, लेकिन यह नाला अभी तक मुख्य नाले से नहीं जुड़ सका था। जिसके कारण आजाद चौक से नेहरू चौक तक नाले का पानी पटरियाें पर कई दिनों तक बहता रहा। यह स्थिति सड़क के दोनों तरफ देखने का मिल रही थी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने अंडरग्राउंड नाले को मुख्य नाले से जोड़ने का कार्य शुरू कराया है। इससे मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक बना नाला भी जुड़ जाएगा। इससे नाले ओवरफ्लो नहीं होंगे और शहरवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बनियाबारी से चकदही तक बन रहा बड़ा नाला
शहर में सीवरेज सिस्टम दुरूस्त करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। इसके तहत बनियाबारी से चकदही तक बड़े नाले का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस नाले का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शहर के मुखलिसपुर रोड, गोरखल, बिधियानी आदि क्षेत्रों के नाले इससे जुड़ जाएंगे। इससे इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। शहरनिवासी राकेश पांडेय, विनय कुमार ने कहा कि बनियाबारी से चकदही तक बन रहा नाला जलनिकासी में काफी मददगार साबित होगा। इसी तहत मेंहदावल बाईपास से होकर डीघा की तरफ जाने वाले नाले की साफ-सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है। पालिका प्रशासन का दावा है कि इस साल बरसात से पूर्व सभी नालों को एक दूसरे से जोड़कर जल निकासी की व्यवस्था कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से पूर्व शहर में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आजाद चौक पर अंडरग्राउंड नाले से मुख्य नाले को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही अन्य नाले भी एक दूसरे से कनेक्ट होंगे। इससे शहरवासियों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed