फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mumbai woman cheated four people of five lakh rupees in the name of sending them abroad

मुंबई की महिला ने विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से ठग लिए पांच लाख रुपये

Mon, 29 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mumbai woman cheated four people of five lakh rupees in the name of sending them abroad
मुंबई की महिला ने विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से ठग लिए पांच लाख रुपये
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज किया केस
संतकबीरनगर। मुंबई की रहने वाली एक महिला ने विदेश भेजने के नाम पर चार दोस्तों से पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उन्हें हवाई जहाज का डमी टिकट दिया गया, जो निरस्त हो चुका था। बाद में रकम भी वापस नहीं किया गया और तरह- तरह की धमकी दी गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया।

धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार निवासी मोहम्मद याकूब पुत्र सराजुद्दीन का आरोप है कि उसके चचेरे भाई मुस्लिम रजा रोजगार के सिलसिले में दुबई रहते हैं। आरोप है कि अक्तूबर 2021 में उनका परिचय तसनीम इरफान अंसारी पत्नी इरफान अंसारी निवासी राहत मंजिल कॉलोनी कौसा थान मुंबरा जिला ठाड़े महराष्ट्र मुंबई से कराया और बताया कि यह लोगों को विदेश भेजती हैं। तसनीम इनफान अंसारी ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया और उसकी बातचीत होने लगी। आरोप है तसनीम ने नवंबर 2021 में कहा कि विदेश में काम अधिक हो गया है और तीन-चार युवकों की जरूरत है, जो ओमान जाकर काम कर सकेंगे। आरोप है कि वह खुद और मित्र अनिल, राम मनोरथ व अशोक कुमार ओमान जाने को तैयार हो गए। चारों लोग पासपोर्ट तसनीम इरफान के बताए पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजा। 27 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक 2, 65,500 रुपये तसनीम के खाते में गूगल से ट्रांसफर कर दिया। जबकि 2,34,500 रुपये उन्हें नकद दिया। 29 मार्च 2022 को बुक किया हुआ इडिगो फ्लाइट का टिकट, जिस पर चार अप्रैल 2022 को तीन लोगों की उड़ान दुबई होनी थी। टिकट भेजा और कहा कि उन्हें बाद में भेजेंगे। जब तीनों विदेश जाने के लिए दिल्ली पहुंचे तब पता चला कि टिकट डमी है और निरस्त किया जा चुका है। जिसके कारण उसके तीनों मित्र उड़ान नहीं भर सकें। तसनीम इरफान अंसारी से बात की गई तो बताया कि अभी वापस चले जाएं, बाद में व्यवस्था की जाएगी। बाद में बात करने पर समुचित जवाब नहीं मिला और रकम भी वापस नहीं की। बाद में धमकी देने लगी। पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी तसनीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed