फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mukhlispur overbridge inagurated

अचानक चालू हो गया उम्मीदों का पुल

Sat, 18 Feb 2017 11:26 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
mukhlispur overbridge inagurated
मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर चलकर पूर्व सांसद भालचंद यादव ने शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में लगभग सवा दो साल से बन रहा मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज शनिवार को नाटकीय तरीके से आम लोगों के इस्तेमाल के लिए चालू हो गया। पूर्व सांसद भालचंद यादव अचानक सुबह करीब 7.30 बजे कुछ लोगों के साथ पहुंचे और पैदल पुल पार करके इसके आम इस्तेमाल का माहौल बना दिया। चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने की अवधि में नया पुल चालू होने से हड़कंप में आई अफसरशाही ने बाद में नारियल के साथ पूजन जैसी औपचारिकता पूरी कराई। साथ ही पुल चालू हो जाने का एलान भी किया।
विज्ञापन

सुबह सांसद के साथ पहुंचे कुछ लोगों ने उनका अनुसरण करते हुए पुल पर गाड़ियां भी दौड़ाना शुरू कर दिया। इन गतिविधियों के करीब चार घंटे बाद डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी हीरालाल पुल पर पहुंचे और नारियल फोड़ कर पुल के विधिवत चालू होने की बात कही। इस दौरान सेतु निगम के डिप्टी प्रोजक्ट मैनेजर ए के सिंह, सीओ प्रमोद कुमार, कोतवाल कमला यादव, टीएसआई राजेंद्र यादव आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व सांसद के साथ बृजभूषण पांडेय, इंदल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअशीष यादव, ब्रह्माशंकर भारती, सुबोधचंद यादव, संतराम यादव आदि मौजूद रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ए के सिंह ने बताया कि इस पुल को मार्च से चालू करने का इरादा था। अभी चालू होने से शहर के यातायात संचालन में मदद मिलेगी। 
-------
साल 2013 में मिली थी स्वीकृति
वर्ष 2013 में मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी। 48 लाख की लागत से स्वीकृत पुल का निर्माण कार्य अक्टूबर 2014 में सेतु निगम ने शुरू कराया था। 988 मीटर लंबाई वाले पुल के आधार में 27 खंभे बनाए गए हैं। इसमें से ट्रैक के ऊपर के दो खंभे का काम रेलवे ने पूरा कराया है। निर्माण में स्टील गर्डर का इस्तेमाल इस पुल की खासियत बताई जाती है। 
-----
 पूर्व सांसद भालचंद यादव ने कहा कि जिले के लोगों की मांग पर सुविधा के लिए पैरवी करके मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पुल की स्वीकृति कराई थी। ऐसे में पूरा हक बनता है कि वह पहली बार गाड़ी से चलकर पुल का शुभारंभ करें और उन्होंने ऐसा किया भी। इससे आचार संहिता कहीं नहीं प्रभावित होती है।
-------
 डीएम रमाकांत पांडेय का कहना है कि धनघटा की तरफ जाने में लोगों को काफी दिक्कतें होती है। चुनाव के दौरान ट्रैफिक फ्लो दुरुस्त रखने के लिए चालू किया है। आचार संहिता के कारण जनप्रतिनिधियों से शिलान्यास-उद्घाटन पर पाबंदी है। पूर्व सांसद के जरिए उद्घाटन नहीं कराया है। उद्घाटन की औपचारिकता प्रशासन ने खुद पूरी की है। 


पूर्व सांसद भालचंद को नोटिस जारी 
संतकबीरनगर। पूर्व सांसद भालचंद यादव का समर्थकों के साथ मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर पैदल सफर करके आवाजाही का रास्ता दिखाना परेशानी का सबब बन सकता है। एसडीएम खलीलाबाद उमेशचंद निगम ने पूर्व सांसद भालचंद यादव को आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि यह जानते हुए कि जनपद में धारा 144 लागू है, बावजूद इसके पूर्व सांसद भालचंद यादव के जरिए भीड़ एकत्र की गई। पूर्व सांसद के जरिए धारा 144 का उल्लंघन और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। इसके लिए पूर्व सांसद को नोटिस जारी की गई है। कोतवाल को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे के अंदर नोटिस का तामिला कराते हुए आगे की कार्रवाई के लिए प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed