फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mukhlispur bridge damaged; pothole on the approach road; risk of accidents.

Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर पुल क्षतिग्रस्त, अप्रोच पर बना गड्ढा, हादसे का खतरा

Mon, 15 Jun 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mukhlispur bridge damaged; pothole on the approach road; risk of accidents.
हरिहरपुर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर मुखलिसपुर में कुआनो नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की टूटी छत से निकल रही सरिया से आए दिन वाहन पंक्चर हो रहे हैं। पुल की अप्रोच पर बने गड्ढे के कारण कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

मुखलिसपुर में कुआनो नदी पर बने पुल की गिट्टी उखड़ जाने के चलते पुल के छत की सरिया बाहर निकल आई है। राहगीर राम अनुज, कृष्ण कुमार, राम कृपाल, हरिओम, मनीष आदि ने बताया कि पुल के छत की सरिया बाहर निकलने से आए दिन बाइक और कार पंक्चर हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुल की मरम्मत नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पुल की अप्रोच पर भी खतरनाक गड्ढा बन गया है। रात में गड्ढे का अंदाजा न हो पाने के चलते कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

यह सड़क जिले को अंबेडकरनगर, अकबरपुर, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी से जोड़ती है। सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुल और अप्रोच के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed