{"_id":"62f29d4f77fcfe1364730572","slug":"muharram-procession-out-khalilabad-news-gkp446616239","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम का जुलूस निकला, कर्बला में दफन हुए 757 ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम का जुलूस निकला, कर्बला में दफन हुए 757 ताजिये
विज्ञापन
मोहर्रम के जुलूस में उमड़ी भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम का जुलूस निकला, कर्बला में दफन हुए 757 ताजिये
चौक से कर्बला तक गूंजा..या हुसैन, या हुसैन
हर चौराहे पर पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था
संतकबीरनगर। दसवीं मोहर्रम का जुलूस मंगलवार को जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। ताजियों के आगे नवयुवकों की टोली ढोल और ताशों के साथ लाठी-डंडे, गतके, तलवार आदि कलाओं को पेश करते हुए चल रहे थे। या हुसैन, या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। देर रात आबादी से बाहर कर्बला में फातिया के साथ करीब 757 ताजिये दफन किए गए।
खलीलाबाद में दसवीं मुहर्रम का जुलूस मंगलवार को अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया बाजार, विधियानी, बंजरिया सहित अन्य मोहल्ले से ताजियों के साथ निकाला गया। मेंहदावल चौक पर सभी जुलूस आकर मिले। इस दौरान युवाओं ने तलवारबाजी और गतके का प्रदर्शन किया।
कुछ युवकों ने ढोल, ताशा, झाल और झांझ बजाया। विभिन्न आकारों में बने ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस पर्व को मुस्लिम समाज के शिया वर्ग के अलावा सुन्नी वर्ग के लोगों ने भी उपवास रखकर मनाया। मन्नतें पूरी होने वाले छोटी ताजिया बनवाकर फातिहा करवाया और शीरनी बांटी। पायक बने लोग ताजियों को हवा देते वक्त ..या हुसैन, या हुसैन की आवाजें लगाते देखे गए। इस दौरान जगह-जगह शरबत आदि का भी प्रबंध रहा।
विज्ञापन
लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार ताजिये का जुलूस टाड़ा, बारीडीहा, बभनौली, डिहवा, घोरांग, सिरसी, बेलमा, बंसवारी, बंडा, सेमरडाड़ी, रूपिन, डिहवा, शनिचरा, दुलहापार, पौली, सोनहन, रोसया बाजार, चकिया धुसवा, नावन करमा आदि स्थानों से निकाला गया। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
मेंहदावल सहित अन्य क्षेत्रों के ताजियों को चौक से कस्बे में जुलूस निकालकर स्थानीय कर्बला में दफन किए गए। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार दशवीं मोहर्रम का जलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला गया। जुलूस सूती मिल चौराहा व शेरपुर मोहल्ले से निकलकर अनजान शहीद मोहल्ले में एक साथ होकर बड़े जुलूस का शक्ल अख्तियार कर आगे बढ़ने लगा। देर रात तक ताजिये शेरपुर में स्थित ईदगाह के पास मसनवीं कर्बला में दफन किए जाते रहे। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों धौरहरा, गड्सरपार, मोहम्मदपुर कठार, मोहद्दीनपुर, भरपुरवा, गिरधरपुर, कोडरी आदि गांवों में भी दशवीं मोहर्रम का जलूस शांतिपूर्वक निकाला गया।
...
ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की गई
बखिरा। बखिरा कस्बे समेत महला, नौरो, छपिया, गौरा, तरकुलवा गांव में स्थापित तजिया शांतिपूर्वक कर्बला में दफन किए गए। जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया।
दोपहर में नई बाजार से होकर ताजिया को मंगल व शनिचरा बाजार से सहजनवां तिराहा, इंटर कॉलेज, पुलिस चौकी, अस्पताल, अमरडोभा होते हुए कर्बला में दफन करा दिया गया। इस दौरान तजियादार जुलूस में ढोल नगाड़ा व ताशा बजाते हुए चल रहे थे। इस दौरान एसओ अनिल सिंह, चौकी इंचार्ज चंद्रप्रकाश सिंह, कांस्टेबल सत्यम सिंह, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
...
परंपरागत तरीके से मनाया गया मोर्हरम
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र में मोहर्रम परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कर्बला में ताजियों को दफन कर दिए गए।
दुधारा क्षेत्र के गांव परसाशेख, पचपोखरी, चिउटना, नौवां गांव, केकरहो, सालेहपुर, सफियाबाद, सिसवादाखिली, गजौली शेख, बरडाड़, जामडीह, कबरा, शाहपुर, परसा कला आदि क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को मोहर्रम अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने जुलूस निकालकर आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस दौरान सात जगहों पर भारी सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के गांवों में स्थित कर्बला में 77 ताजियों को दफन किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश राय के नेतृत्व में 22 टीमें मुस्तैद रहीं।