{"_id":"64e4fe150b52d1876f08a019","slug":"mp-met-the-commissioner-demanded-to-get-mnrega-work-done-from-the-area-panchayat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1905-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर से मिले सांसद, क्षेत्र पंचायत से मनरेगा कार्य कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर से मिले सांसद, क्षेत्र पंचायत से मनरेगा कार्य कराने की मांग
Tue, 22 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सांसद प्रवीण निषाद ने मंगलवार को कमिश्नर बस्ती मंडल से मुलाकात की। जिले में क्षेत्र पंचायत से मनरेगा के कार्य कराने की मांग रखी। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
सांसद प्रवीण निषाद ने बताया कि संतकबीरनगर जिले में क्षेत्र पंचायत के जरिए मनरेगा का कार्य नहीं कराया जा रहा है, जबकि बस्ती और सिद्धार्थनगर में क्षेत्र पंचायत के जरिए मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कमिश्नर ने संतकबीरनगर जिले के संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र पंचायत के जरिए मनरेगा का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, ब्लॉ प्रमुख संघ के अध्यक्ष राममिलन यादव, बस्ती ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, रामबृक्ष यादव आदि मौजूद रहे। संवाद