फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother-in-law dies after being hit by Scorpio, two daughters-in-law injured, condition critical

Sant Kabir Nagar News: स्कार्पियो की ठोकर से सास की मौत, दो बहुएं घायल, हालत गंभीर

Sun, 19 Jan 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law dies after being hit by Scorpio, two daughters-in-law injured, condition critical
उषा देवी की फाइल फोटो
लोहरैया/धनघटा। रामजानकी मार्ग पर रविवार की सुबह शौच के लिए जा रहीं तीन महिलाओं को स्काॅर्पियो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं।
विज्ञापन

इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि दो महिलाओं को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने रामजानकी मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामजानकी मार्ग पर धनघटा क्षेत्र के मिश्रौलिया की निवासी उषा (50) पत्नी स्व. लाल मोहर अपनी दो बहुएं मीना (28) पत्नी मुकेश तथा माधुरी (22) पत्नी उमेश के साथ सुबह पांच बजे के करीब शौच के लिए जा रही थीं। सड़क पार करते समय अचानक धनघटा की तरफ से आई एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने तीनों महिलाओं को टक्कर मारकर रामजानकी मार्ग पर निर्माणाधीन नाली से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्काॅर्पियो का अगला पहिया टूट गया और तीनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने सास उषा को मृत घोषित कर दिया और दोनों बहुओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर गोरखपुर कर दिया गया है।
वहीं हादसे के बाद स्काॅर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। जबकि खलीलाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र में बड़गो गांव जा रहे सवार लोग भी मौके से खिसक गए। घटना के बाद आक्रोशित गांव के लोगों ने मौके पर रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर सीओ अजय कुमार के साथ ही कोतवाली खलीलाबाद, महुली, महिला थानाध्यक्ष की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
मामले में पुलिस ने महिला के देवर दीनानाथ पुत्र रामदेव चौहान की तहरीर पर अज्ञात स्काॅर्पियो चालक के खिलाफ धनघटा थाने में केस दर्ज कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम अरुण कुमार ने भी मौके पर जाकर घटना और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

आठ माह पहले पति की भी मार्ग दुर्घटना में हुई थी मौत : इस दुर्घटना में मृत उषा के पति लालमोहर की मौत अभी आठ माह पहले मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। लालमोहर गत 20 मई 2024 को डिहवा बाजार में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गया था। वहीं आज उसकी पत्नी उषा भी मार्ग दुर्घटना में मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed