{"_id":"581e20044f1c1bad3143914c","slug":"mother-ganga-arti-happened-sarayu-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ सरयू महोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ सरयू महोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सरयू महोत्सव शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी के बिड़हर घाट पर महाकाल के दरबार में शनिवार को मां गंगा की आरती के साथ सरयू महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर क्षेत्र से उमडी श्रद्धालुओं की भीड़ ने हर हर गंगे के जय घोष के साथ सरयू नदी में दीपदान किया।
सरयू महोत्सव के शुभारंभ अवसर बाबा भूईलोटन दास के नेतृत्व में जब जय जय गंगे के जय घोष के साथ आरती शुरू हुई तो नदी का किनारा गूंज हो उठा। इसके बाद दीप दान करने के लिए जब दीपक जलाएं गए तो चारो तरफ उजाला ही उजाला दिखाई देने लगा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री शंखलाल मांझी की धर्म पत्नी अंजनी मांझी और उनके पुत्र रवि मांझी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह बाबा भूईलोटन दास ने मां सरयू के किनारे भव्य मंदिर और धर्म शाला का निर्माण कराकर इतिहास रचने का काम किया है। बाबा ने जंगल में मंगल वाली कहावत को चरितार्थ करके दिखाया है। कार्यक्रम के आयोजक बाबा भूईलोटन दास ने बताया कि यहां पर दिन में श्री राम कथा और रात में रामलीला तो होगा ही साथ ही साथ शतचंडी यज्ञ का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर राहत हुसेन, चपरा गांव के प्रधान हरीराम यादव, सजनलाल, हीरालाल, रामदेव आदि लोग मौजूद रहे।