फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother and daughter together abducted two teenage girls from the village, case registered

Sant Kabir Nagar News: मां बेटी ने मिलकर गांव की दो किशोरियों को भगाया, केस दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter together abducted two teenage girls from the village, case registered
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी मां बेटी ने मिलकर दो नाबालिग किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा लिया। इस मामले में दोनों पर केस दर्ज करके दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में एक गांव के निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि 11 नवबंर की शाम को उनके घर उन्हीं के गांव की काजल आई हुई थी। उस समय मेरी पत्नी मायके गई थी। मौका पाकर काजल मेरी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गई। जब काफी समय बाद खोजबीन की तो उसके बारे में कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के घर काजल की मां पुंदरी देवी गई थी। वहां से वह भी उनकी 16 वर्षीया बेटी को भगा ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों किशोरियों का पता नहीं चल सका है। शाम तक इंतजार करने पर उनकी बेटियां घर पर वापस नहीं आईं। बेटियाें को लेकर परिवार काफी चिंतित और दुखी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना एसओ धनघटा जयप्रकाश दूबे ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को लड़कियों की बरामदगी के लिए दबिस दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed