फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Most farmers in Ramjangala are in favor of consolidation.

Sant Kabir Nagar News: रामजंगला में चकबंदी के पक्ष में हैं अधिकतर किसान

Sun, 25 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Most farmers in Ramjangala are in favor of consolidation.
चकबंदी कराए जाने की मांग को लेकर रामजंगला में किसान हाथ उठाकर समर्थन करते हुए-संवाद
धनघटा। क्षेत्र के रामजंगला में चकबंदी कराए जाने के पक्ष में शनिवार को बड़ी संख्या में किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। 234 लोग जहां चकबंदी कराए जाने के समर्थन में थे तो वहीं 34 लोग चकबंदी न कराए जाने का समर्थन किए।
विज्ञापन

चकबंदी विभाग के सीओ केके दुबे ने बताया कि रामजंगला गांव में चकबंदी प्रक्रिया प्रस्तावित है। वहां पर चकबंदी का काम शुरू होने वाला था कि कुछ किसानों ने चकबंदी आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि यहां के किसान चकबंदी नहीं चाहते हैं। चकबंदी आयुक्त ने रामजंगला में जाकर किसानों की मंशा जानने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि 234 किसानों ने चकबंदी कराए जाने की सहमति दी और मात्र 34 लोगों ने ही इसके विरोध में मत दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद किसानों का कहना था कि यहां की जमीन कई सिवान में विभाजित है। जगह-जगह छोटा-बड़ा चक होने के कारण जुताई, बुआई और सिंचाई में काफी परेशानी होती है। एक सिवान में एक जगह चक हो जाने से खेती का काम आसान हो जाएगा। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो बड़ी संख्या में किसान आक्रोशित हो गए। शोर शराबा होने लगा। अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। चकबंदी सीओ ने बताया कि किसानों की मंशा की जानकारी हो गई है। उनसे हस्ताक्षर भी करवा लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट चकबंदी आयुक्त को भेज दी जाएगी। उसके बाद जल्द ही यहां पर चकबंदी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed