{"_id":"675f183f784197f52a051c8d","slug":"monkeys-attacked-in-dhanghata-area-old-man-died-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125530-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनघटा इलाके में बंदरों ने किया हमला, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनघटा इलाके में बंदरों ने किया हमला, बुजुर्ग की मौत
Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बारीडीहा गांव में बैठा बदरों का झुडं।
संवाद न्यूज एजेंसी धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बारीडीहा गांव में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग पर बंदरों ने हमला कर दिया। झुंड में आए बंदरों के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग पर रविवार को हमले से पहले बीते दो हफ्ते में बंदर गांव के पांच लोगों को घायल कर चुके हैं। गांव के लोग दहशत में हैं।
जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व बारीडीहा गांव में 20 से 25 की संख्या में बंदरों का झुंड आया था। आए दिन बंदर लोगों पर झपट रहे हैं। रविवार की सुबह पल्टन (70) गांव के बाहर शौच के लिए गए थे। लौटते समय पल्टन पर बंदरों ने हमला कर दिया। बुरी तरह घायल होकर बुजुर्ग पल्टन जमीन पर गिर पड़े।
शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और किसी तरह से बंदरों को भगाया। गंभीर रूप से घायल पल्टन को सीएचसी मलौली ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बारीडीहा गांव के पूर्व प्रधान रमेश चौरसिया ने बताया कि रविवार को घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन देर शाम तक कोई नहीं आया। गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
ये लोग हो चुके हैं घायल ः बारीडीहा गांव के रतन चौरसिया (16) मंगलवार को दोपहर के समय घर जा रहे थे। रास्ते में बैठे एक बंदर को उसने ईंट के टुकड़े से मारकर भगाने का प्रयास किया। इतने में कई बंदर जुट गए और रतन को काटने लगे।