फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   money laptop looted

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटे 30 हजार नकद और लैपटॉप

Wed, 17 Jan 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
money laptop looted
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पिपरा में हुई घटना
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले में दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पिपरा में सोमवार की देर रात को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 30 हजार रुपये नकद, लैपटाॅप समेत अन्य सामान लूट लिया। पीडि़त की शिकायत पर मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दिए अपने प्रार्थनापत्र में मोहम्मद रईस खान पुत्र अख्तर हुसैन ने बताया कि 15 जनवरी की रात लगभग नौ बजे वह खलीलाबाद स्थित रिश्तेदार के अस्पताल से अपने घर जा रहे थे। पिपरा गांव के करीब पहुंचते ही थे कि दो बाइकों पर सवार कुछ लोगों ने उनको रोककर बैग में रखा लैपटाॅप, मोबाइल फोन, 30 हजार रुपये नकद, तीन बैंकों का एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, नेट शटर तथा जेब में रखा हुआ एक अन्य मोबाइल छीन लिया। सभी आरोपी गमछे से अपना मुंह बांधे हुए थे। कोहरा होने के कारण वह पहचान नहीं पाए और न ही उनकी बाइक का नंबर ही देख सके।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि इससे पहले जामडीह गांव निवासी एक व्यक्ति का भी मोबाइल पिपरा गांव के पास छीन लिया गया था। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी होने और पीडि़त का प्रार्थनापत्र मिलने पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को आरोपियों की पहचान के लिए लगा दिया गया है। जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed