फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Money is being demanded in the name of passing the board exam

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड परीक्षा पास कराने के नाम पर मांगी जा रही रकम

Mon, 13 Apr 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Money is being demanded in the name of passing the board exam
धनघटा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कराने के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों के पास फोन आ रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ, लेकिन लोगों के अंदर अपने पाल्यों के भविष्य को लेकर चिंता जरूर है।
विज्ञापन


मुंडेरा राय गांव निवासी रामप्रकाश राय ने बताया कि उनके पास तीन बार फोन आ चुका है। फोन करने वाला अपने को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का कर्मचारी बता रहा था और कह रहा था कि आपकी बिटिया फेल हो गई है। अगर पास कराना है तो 6500 रुपये क्यूआर कोड भेज रहा हूं उस पर भेज दीजिए।
विज्ञापन

इसी तरह पूरी बाजार निवासी खुशी पुत्री देवनाथ को फोन कर 4500 रुपये की मांग की गई थी। रुपये न दिए जाने पर फेल करने की धमकी दी गई। सबसे बड़ी बात यह है कि ठगों के पास छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम मोबाइल नंबर और पता जैसी गोपनीय जानकारी उपलब्ध हो जा रही है। शिक्षा विभाग के लोगों का कहना है कि बोर्ड की ओर से पास या फेल कराने के लिए किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरी तरह साइबर ठगी का मामला है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed