फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Money for sick people

रकम के लिए लोग परेशान हुए

Sat, 14 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 14 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Money for sick people
एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले में कैश की लगातार कमी बनी हुई है। इस वजह से भुगतान पाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को बैंकों में जहां छुट्टी रही, वहीं 28 एटीएम में से 25 बंद रहे। शहर में सिर्फ तीन एटीएम से ही लोगों को रकम मिली।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद से जिले में कैश की किल्लत बरकरार है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत तो पूर्वांचल बैंक के उपभोक्ताओं को हो रहा है। महीने के दूसरे शनिवार की वजह से बैंकों में जहां छुट्टी रही, वहीं एटीएम भी जवाब दे गए। शहर में एक्सिस बैंक के दो एटीएम और इंडियन बैंक का एटीएम सिर्फ काम किया और अन्य एटीएम बंद रहे। ग्रामीणांचल में लगभग सभी एटीएम बंद रहे। इस वजह से उपभोक्ताओं को भुगतान पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि कैश की मांग की गई है, लेकिन जरूरत के हिसाब से कैश नहीं मिल पा रहा है। नोटबंदी के बाद से निकासी की तुलना में उपभोक्ता कम कैश जमा कर रहे हैं। इस वजह से और परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश की कमी की वजह से ही एटीएम बंद है। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृज मोहनी द्विवेदी ने बताया पूर्वांचल बैंक को मांग के अनुरूप काफी कम कैश मिल पा रहा है। इस वजह से परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि सोमवार को कैश मिलेगा तो भुगतान करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed