{"_id":"65bd3a1443cadd172a06b2bc","slug":"molesting-a-girl-student-who-was-completing-her-homework-by-entering-her-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109187-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: होमवर्क पूरा कर रही छात्रा से घर में घुसकर छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: होमवर्क पूरा कर रही छात्रा से घर में घुसकर छेड़खानी
Sat, 03 Feb 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
- कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का मामला
- मां की तहरीर पर पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र निवासी की छात्रा से घर में होमवर्क पूरा करने के दौरान छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर लिया।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि एक फरवरी की दोपहर बाद वह खेत में गई हुई थी। उसका पति बाहर नौकरी करता है। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री स्कूल से पढ़ कर आई और घर में होमवर्क पूरा कर रही थी।
आरोप है कि दोपहर बाद पड़ोस का आरोपी युवक घर में घुस गया और पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर उसकी देवरानी जब तक दौड़ कर आई तब तक आरोपी पुत्री को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।