{"_id":"66425b6a6e08e3098201d6c7","slug":"mohammad-hassan-in-high-school-and-akanksha-district-topper-in-intermediate-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114411-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल में मोहम्मद हस्सान तो इंटरमीडिएट में आंकाक्षा जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईस्कूल में मोहम्मद हस्सान तो इंटरमीडिएट में आंकाक्षा जिला टॉपर
Mon, 13 May 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
- सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर में जारी कर दिया गया। इंटरमीडिएट में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी की आंकाक्षा राय ने 96 प्रतिशत अंक तो हाईस्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय के मोहम्मद हस्सान ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र खुशी से झूम उठे। जिले में कुल 10 विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। घोषित परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी की आकांक्षा राय 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं ब्लूमिंग बड्स एकेडमी की अंश यादव 95.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल की छात्रा दीक्षा चौधरी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा हाईस्कूल की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के मोहम्मद हस्सान 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। केएस पांडेय पब्लिक स्कूल हरिहरपुर के आवेश पटेल ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान पाया है। वहीं केएस पांडेय पब्लिक स्कूल हरिहरपुर के छात्र अवनीश पटेल 97.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान पाया है। विद्यार्थियों सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
छात्रों को मिठाई खिलाकर दी बधाई
संतकबीरनगर। सीबीएसई के निकले परीक्षा परिणाम के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और सविता चतुर्वेदी ने छात्रों को मिठाई खिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, बबिता पांडेय, अर्चना त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान राजेश पांडेय, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।