फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mock drill

बाढ़ में बचाव कार्यों का कराया गया पूर्वाभ्यास

Thu, 18 Jul 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
mock drill
माॅक ड्रिल के दौरान बेलौली तटबंध के पास राप्ती नदी में बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : KHALILABAD
बाढ़ में बचाव कार्यों का कराया गया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

एडीएम की अगुवाई में मॉक ड्रिल में शामिल हुए कई विभागों के अफसर
बंधे में रिसाव की सूचना पर सक्रिय, साथ ही दिए गए बचाव के टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अफसरों के सीयूजी नंबर पर राप्ती नदी के करमैनी-बेलौली तटबंध के किमी 16.3 पर रिसाव की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद सिंचाई विभाग के अभियंताओं की गाड़ी कटान स्थल की तरफ दौड़ पड़ी। बचाव कार्य के साथ-साथ प्रभावित होने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जाने लगा। लोगों को धैर्य बनाए रखने एवं एक दूसरे का सहयोग करके सभी को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। सब कुछ तयबद्घ तरीके से होने पर सबने राहत की सांस ली।
यह सीन मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी-बेलौली तटबंध का था। जहां बृहस्पतिवार की सुबह बाढ़ बचाव का पूर्वाभ्यास कराया गया। एडीएम रणविजय सिंह की अगुवाई में पहुंचे अफसरों को आपदा के दौरान लोगों को बचाने के तरीकों का प्रदर्शन करना था। सबसे पहले बंधे में रिसाव की सूचना पर ड्रेनेज खंड द्वितीय के सहायक अभियंता रामउजागीर लाल, प्रेमलाल व अवर अभियंता मनोज त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, अर्जुन प्रसाद आदि ने कटान स्थल किमी 16.3 पर पहुंचकर कटान को रोकने के लिए बोल्डर आदि गिराने का प्रदर्शन किया। वहीं, किमी 16.500 पर तटबंध में हो रहे रिसाव को रोकने के लिए बोरी, रिंग कटर का निर्माण कराकर दिखाया गया। इसी अवधि में सीओ मेंहदावल गयादत्त मिश्र के नेतृत्व में एसओ मेंहदावल रविंद्र कुमार गौतम, एसआई शैलेंद्र शुक्ला व रणविजय सिंह आदि ने तटबंध से सटे गांवों में पहुंचकर लोगों को सतर्क करने एवं गांव खाली कराये। प्राथमिक उपचार का भी तरीका बताया गया। एडीएम रणविजय सिंह और एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को संकट के समय धैर्य और हिम्मत से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने इसमें जनता के सहयोग को भी जरूरी बताया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, ड्रेनेज खंड के अधीशाषी अभियंता दूधनाथ राम, सहायक अभियंता रामउजागीर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने एडीएम से की शिकायत
मेंहदावल। बाढ़ आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में शामिल होने आए एडीएम रणविजय सिंह पेडारी कला स्थित इंटर कॉलेज में कुछ देर के लिए रुके थे। वहां पहुंचीं महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें सुबह से यहां बुलाया गया था। 200 रुपये मजदूरी देने को भी कहा गया था। लेकिन, मजदूरी नहीं मिली। वहीं, महिलाओं ने आवास न मिलने तथा झोपड़ी में रहने की शिकायत भी की। कईयों ने राशन की समस्या को उठाया। इससे नाराज एडीएम ने एसडीएम को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं लंच पैकेट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर भी एसडीएम को फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed