फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MNREGA workers in Pauli have not received their wages for three months.

Sant Kabir Nagar News: पौली में तीन महीने से मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी

Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers in Pauli have not received their wages for three months.
काम करते मनरेगा मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। विकास खंड के पौली में मनरेगा मजदूरों को तीन माह से मजदूरी का भुगतान न होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मजदूरी भुगतान की मांग की है।

विकास खंड पौली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने के लिए ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों में मजदूरी का भुगतान विगत तीन माह से न होने से मनरेगा मजदूर काफी परेशान है। मनरेगा मजदूरों में बिपिन, रूबिआलम, समीम, नबीरहम, नासीर, जगन्नाथ, हरिकुशन, देवेन्द्र, महेन्द्र, अमरजीत, नन्हे, राधेश्याम, सुनीता देवी आदि का कहना है कि मनरेगा में कार्य करने के बाद तीन माह से मजदूरी का पैसा न आने से परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करने में बड़ी समस्या झेलना पड़ रहा है। हमने होली में कर्ज लेकर त्योहार मनाया और तमाम जरूरी काम किसी तरह चला रहे हैं। काम करने जाने पर कभी-कभी नेटवर्क की दिक्कत से हाजिरी नहीं लग पाती है, यह भी एक समस्या बनी हुई है। जिम्मेदार न जाने क्या कर रहे हैं। सरकार भत्ता देने का प्रावधान बताती है वह भी नहीं मिल पाता है। जबकि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एक हफ्ते में ही उनके खाते में भेजने का नियम है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान लंबे समय से नहीं आया है। डिमांड भेज दी गई है, जल्द ही पैसा आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed