{"_id":"6363f230e5bf3474ee3f6ce0","slug":"mnrega-workers-demonstrated-at-the-block-office-khalilabad-news-gkp456051932","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पौली ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध जताता मनरेगा मजदूर संघ।
- फोटो : KHALILABAD
मनरेगा मजदूरों ने ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन
400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से की मजदूरी मांग की
रोसयाबाजार। मनरेगा मजदूर संघ के बैनर तले मनरेगा मजदूरों ने बृहस्पतिवार को पौली ब्लॉक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा मजदूरों ने चार सौ रुपये प्रतिदिन की मजबूरी दिए जाने की मांग की। साथ ही इस संबंध में एपीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे मनरेगा मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं सुनी जातीं हैं, वह जिले के हर ब्लॉक पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मजदूरों को वर्ष में 200 दिन काम मिलना चाहिए। इसके अलावा मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन किया जाए। मनरेगा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पौली ब्लॉक अध्यक्ष सलाउद्दीन, रामललित, योगेंद्र राम मिलन, राजकपूर, मीरा देवी और अमरजीत सहित तमाम लोग मौजूद थे।
भट्ठा मालिक 10 नवंबर को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के तत्वावधान में 10 नवंबर को भट्ठा मालिक दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। समिति के जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने बताया कि सरकार की बेरुखी से नाराज समस्त ईंट भट्ठा मालिक 10 नवंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में प्रदर्शन कर संसद भवन तक पैदल मार्च करेंगे और संसद का घेराव करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक ईंट भट्ठा स्वामियों के पहुंचने की अपील की है।