फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MNREGA: Investigation on complaint of fraud, statement also recorded

मनरेगा : धांधली की शिकायत पर जांच, बयान भी दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: Investigation on complaint of fraud, statement also recorded
लोहरौली। बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुराई में हुए कार्यों की शिकायत की जांच करने दो सदस्यीय टीम रविवार को गांव पहुंची। टीम ने मनरेगा मजदूरों का बयान दर्ज किया और मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव के निसार अहमद ने गांव में हुए विकास कार्यों में लापरवाही पर 23 बिंदुओं काे लेकर एक शिकायती पत्र सीएम कार्यालय को भेजा था, जिसपर सीडीओ ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में शामिल भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता सिचाई शिवेंद्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे। वहां पर सहयोग के लिए सहायक विकास अधिकारी बेलहर कला पंकज सिंह, सेक्रेटरी देवेश गोस्वामी तथा अवर अभियंता पंकज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता की ओर से की गई शिकायतों का मौके पर बिंदुवार जांच की। उन प्रोजेक्टों पर काम करने वाले मनरेगा मजदूरों के बयान को दर्ज किया। मौके पर शिकायत कर्ता के साथ गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से की शिकायतों का बिंदुवार जांच किया गया है। प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाले लोगों के लिखित तथा मौखिक बयान ले लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी जाएगी। ग्राम प्रधान मिंदल देवी ने बताया कि आरोप है वह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed